पटना , अक्टूबर 29 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पैराएशियाई खेलों में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले बिहार के पैरा एथलीट शैलेश कुमार से मुलाकात की और उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई तथा शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा कि शैलेश कुमार ने पैराएशियाई खेलों में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धियां बिहार की खेल प्रतिभा का गौरवपूर्ण प्रतीक हैं।
उल्लेखनीय है की शैलेश कुमार बिहार के जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड स्थित इस्लामनगर गांव के निवासी हैं। उन्होंने जापान के नागोया में आयोजित पैराएशियाई खेल 2026 में पुरुषों की ऊंची कूद की टी-63 स्पर्धा में 1.89 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता और खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा उन्होंने लंबी कूद में कांस्य पदक भी हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित