, Nov. 7 -- लीमा, 07 नवंबर (स्पूतनिक/वार्ता) पेरू के तटीय शहर कैलाओ में कैथोलिक चर्च के प्रमुख को समर्पित दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित की गयी है। यह प्रतिमा पोप लियो चौदहवें की यात्रा से पहले स्थापित की गयी है।

कैलाओ प्रांत के मेयर सीज़र पेरेज़ ने बताया कि शुक्रवार को कहा, "आधार सहित इसकी ऊंचाई 14 मीटर (46 फीट) है। यह पोप के सम्मान में बनी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। हमें गर्व है कि हम अपने पोप लियो चौदहवें को प्रेम, आस्था और स्नेह का प्रतीक भेंट कर पाए हैं।"इस प्रतिमा को गुरुवार को लीमा से सड़क मार्ग द्वारा अलग-अलग हिस्सों में लाया गया और शुक्रवार को कैलाओ के तटीय इलाके में इसे जोड़कर खड़ा किया गया।

पोप लियो चौदहवें छह से 17 नवंबर तक लैटिन अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। पेरू में उनकी यात्रा 11 नवंबर से शुरू होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित