पेरिस , दिसंबर 27 -- फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस ने शुक्रवार को मेट्रो लाइन-3 के विभिन्न स्टेशनों पर हुई चाकूबाजी की घटनाओं के संबंध में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी साझा की।

फ्रांसीसी समाचार पत्र ले पेरिसियन ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि इस हमले में तीन महिलाएं घायल हुई हैं। इस मामले में गनीमत यह रही कि तीनों पीड़ितों को मामूली चोटें आईं, जिनका आपातकालीन सेवाओं द्वारा मौके पर ही उपचार कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित