नयी दिल्ली , मार्च 26 -- भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी पेरियासामी कुमारन को ब्रिटेन में भारत का नया उच्च आयुक्त नियुक्त किया गया है।

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) पेरियासामी कुमारन को ब्रिटेन में भारत का उच्चायुक्त बनाया गया है।

विदेश सेवा के वर्ष 1992 बैच के अधिकारी श्री कुमारन के शीघ्र ही पदभार संभालने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित