नयी दिल्ली , अप्रैल 06 -- उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के परिवार से जुड़ी कंपनियों को ठेका देने के आरोपों की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को आदेश दिया।

न्यायालय श्री खांडू के खिलाफ इन आरोपों की सीबीआई या विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने की मांग करने वाली याचिका पर आज सुनवाई कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित