नयी दिल्ली , मई 12 -- राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-यूटी 2026 (नीट-यूजी) की परीक्षा रद्द करने की घोषणा की है।
एनटीए की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में बताया गया कि एजेंसी ने केन्द्र सरकार की मंजूरी से तीन मई को आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा को रद्द करने और इसे फिर से आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षा की नई तारीखें अलग से अधिसूचित की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित