चंडीगढ़ , मार्च 27 -- हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार द्वारा 10-10 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर परिस्थिति में देश की जनता का पूरा ध्यान रखते हैं और यह फैसला भी आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।
पत्रकारों से बातचीत में श्री विज ने कहा कि मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि अमेरिका, पाकिस्तान समेत कई देशों में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है, लेकिन भारत में लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ न पड़े, इसके लिए सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित