गुरुग्राम , मई 23 -- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को गुरुग्राम में पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष वर्धन यादव द्वारा आयोजित प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रदर्शन के दौरान राव नरेंद्र सिंह बैलगाड़ी पर सवार होकर विरोध मार्च में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार तेल ने 100 रुपये का आंकड़ा पार किया है। महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी से गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग का बजट बिगड़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित