नयी दिल्ली , अप्रैल 29 -- सरकार ने कहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढोतरी से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा आदेश फर्जी है और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के इस कथित आदेश में दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल की कीमत में दस रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में साढे बारह रुपये प्रति लीटर की बढोतरी की गयी है। कथित आदेश में कहा गया है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में अप्रत्याशित बढोतरी के कारण सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने इस बढोतरी का निर्णय लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित