, March 25 -- वॉशिंगटन, 25 मार्च (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी रक्षा विभाग और लॉकहीड मार्टिन (अमेरिकी रक्षा और एयरोस्पेस निर्माता कंपनी) ने सटीक हमले में सक्षम मिसाइल (पीआरएसएम) के उत्पादन को तेज करने का निर्णय लिया है। इसके लिए उत्पादन प्रक्रिया को युद्धकालीन स्तर पर ले जाया जाएगा।

अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह नया फ्रेमवर्क समझौता उत्पादन बढ़ाने और रक्षा औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। यह कदम अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के निर्देशों के तहत उठाया गया है, जिसमें तेज गति से काम करने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित