निवाड़ी , नवंबर 01 -- मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर के दो उद्यमियों को औद्योगिक भूखंड आवंटन के आशय पत्र प्रदान किए हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने भोपाल के समत्व भवन में आयोजित कार्यक्रम में युवा उद्यमियों से संवाद किया तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों को शासन की योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए। इस दौरान पृथ्वीपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र जेर के उद्यमी सौरभ सिंह वर्मा और रश्मि रजक को औद्योगिक भूखंड आवंटन के आशय पत्र सौंपे गए।

इस पहल से क्षेत्र में उद्योग स्थापना और निवेश की संभावनाओं को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। स्थानीय संसाधनों के उपयोग के साथ स्वरोजगार तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होने और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित