बेंगलुरु , सितंबर 03 -- कर्नाटक के चिक्कबल्लापुरा जिले में अपने हक की दो हेक्टेयर जमीन मिलने का 26 साल से इंतजार करने वाले एक पूर्व सैनिक ने निराशा में आकर कथित तौर पर बुधवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

कारगिल युद्ध में भाग ले चुके ये सैनिक अपनी सैन्य सेवा के समय से ही ज़मीन के आवंटन का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन उसमें हो रही लंबी देरी को वे बर्दाश्त नहीं कर पाये और उन्होंने अपना जीवन खत्म करने का फैसला किया। उन्हें तुरंत यहां के अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों के उन्हें फिट घोषित किये जाने के बाद उनका बयान दर्ज किया जायेगा।

यह पूर्व सैनिक 1987 में भारतीय सेना में शामिल हुआ था और उन्होंने 'मराठा लाइट इन्फैंट्री' में अपनी सेवाएं दी थीं। साल 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित