नयी दिल्ली , फरवरी 14 -- लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जनसंसद में पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं और विकलांगता पेंशन के मामलों में सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है।

श्री गांधी ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से शनिवार को आरोप लगाया कि भूतपूर्व सैनिक, स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) को जानबूझकर फंड की कमी में रखा गया है। उनके अनुसार, अस्पतालों को 9-9 महीने तक भुगतान नहीं किया जा रहा, जिससे हजारों पूर्व सैनिकों के इलाज पर असर पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित