अलवर , अगस्त 27 -- राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने मुण्डावर के पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता महेन्द्र शास्त्री के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
श्री जूली ने शास्त्री जी के निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारजनों एवं समर्थकों के साथ हैं।
उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिजनों और समर्थकों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित