भरतपुर , अक्टूबर 16 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के वैर थाना क्षेत्र में पुलिस ने भोंडा गांव में पूर्व विधायक अतरसिंह भड़ाना की हत्या के मुख्य आरोपी मुकेश फौजी को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुकेश करौली जिले में था जहां से वह धौलपुर भागने की फिराक में था। उससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे वैर पुलिस थाने लाया गया जहां पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा ने उससे देर रात तक गहन पूछताछ की।
प्रशासन ने हाल ही में मुकेश फौजी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया था। पुलिस इस हत्याकांड के सिलसिले में मुकेश फौजी से पहले पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जो फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की उनके स्टोन क्रेशर संयंत्र पर करीब 80 लोगों की भीड़ ने जमीन और खनन पट्टे से जुड़े पुराने विवाद को लेकर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला करके बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित