पटना , अक्टूबर 02 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. सच्चिदानंद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को अपने शोक संदेश में कहा कि प्रो. यादव समर्पित जननेता और प्रतिष्ठित शिक्षाविद् थे। उनका पूरा जीवन आम जनता की सेवा, शिक्षा के प्रसार और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा। उनके निधन से समाज ने ऐसा जनप्रतिनिधि खो दिया है, जिन्होंने सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित