उज्जैन , मार्च 20 -- पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री जयाप्रदा ने मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित