पटना, 12 जुलाई 2026 (वार्ता) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।श्री हसनैन और श्री चौधरी ने स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा पार्क, श्रीकृष्णापुरी में आयोजित राजकीय समारोह में स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, नागालैंड एवं केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, विधायकश्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन, आरती पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान एवं बिहार गीत का गायन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित