देहरादून , मई 19 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सेवानिवृत मेजर जनरल भुवन चन्द खंडूरी का अन्तिम संस्कार बुधवार को हरिद्वार स्थित खड़खड़ी घाट पर होगा। उससे पहले पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए प्रात: साढ़े दस बजे से भारतीय जनता पार्टी के बलवीर मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय पर ले जाया जायेगा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कार्यालय में अंतिम दर्शनों के बाद प्रातः 11:00 बजे हरिद्वार खड़खड़ी घाट के लिए प्रस्थान किया जाएगा। जबकि दोपहर 12:00 बजेहरिद्वार खड़खड़ी में अंत्येष्टि कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जहां पूरे सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में लम्बी बीमारी के बाद उन्होंने 91 वर्ष की आयु में अन्तिम सांस ली । उनके सम्मान में कल सार्वजनिक अवकाश के साथ ही राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित