अजमेर , नवम्बर 07 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को अजमेर जिले के पुष्कर आयेंगे।
श्री गहलोत राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए दोपहर सवा दो बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्कर के मोतीसर स्थित हेलीपैड पर आयेंगे।
अजमेर शहर कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि श्री गहलोत हेलीपैड से कार द्वारा धर्मेंद्र राठौड़ के निवास स्थान पहुंचेंगे, जहां वह दिवंगत श्री राठौड़ की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शोक संतप्त राठौड़ परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।
गुप्ता ने बताया कि अजमेर शहर जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में दोपहर सवा दो बजे मोतीसर स्थित हेलीपैड पर कांग्रेसजन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत करेंगे।
इसके पश्चात कांग्रेसजन धर्मेंद्र राठौड़ के निवास स्थान पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित