कोल्हापुर , जुलाई 28 -- महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पूर्व महिला सरपंच की उसके प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने की कोशिश में प्रेमी शव को गाड़ी में लेकर जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

कोल्हापुर जिले की शाहूवाड़ी तहसील के शिरगांव में मंगलवार सुबह एक पूर्व महिला सरपंच की उसके प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी।

शाहूवाड़ी पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान शिरगांव गांव की पूर्व सरपंच सुरेखा शिवाजी न्यारे के रूप में हुई है।

पति शिवाजी न्यारे की मौत के बाद, वह अपने पड़ोसी प्रकाश उर्फ बाबू आनंदा पाटिल के साथ रिश्ते में थीं।

सुरेखा अपने प्रेमी पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इससे तंग आकर पाटिल ने सुरेखा का गला घोंटकर हत्या कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित