सहारनपुर , अप्रैल 03 -- उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं सहारनपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय गर्ग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर विशेष भेंट के दौरान सहारनपुर के हित में कई मांग की और उस संबंध में पत्र सौंपे।

संजय गर्ग ने आज रविवार को सहारनपुर में अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके द्वारा की गई मांगों पर गहरी दिलचस्पी दिखाई और उन्हें पूरा किए जाने का भरोसा दिया। संजय गर्ग ने सहारनपुर में स्थित रुड़की आईआईटी के द्वितीय परिसर एवं उससे सटे हुए केंद्रीय लुगदी एवं कागज अनुसंधान संस्थान को मिलाकर एक पृथक आई आई टी बनाने की मांग की। जिसमें दोनों संस्थाओं का समाज हित में सदुपयोग हो सके। ध्यान रहे कि अभी पूरी यूपी में वाराणसी और कानपुर में यानी कुल दो ही आई आई टी है पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में एक भी आई आई टी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित