अमरावती , अप्रैल 30 -- महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार में मंत्री रहे बच्चू काडू उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो गये हैं।
प्रहार जनशक्ति पार्टी के प्रमुख काडू ने अपनी पार्टी का शिवसेना में विलय कर दिया है।
श्री काडू विधान परिषद चुनाव में शिवसेना के उम्मीदवार होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित