पटना , फरवरी 25 -- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद , पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी एवं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित राजद परिवार के नेताओं ने पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद पूर्णमासी राम के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

राजद नेताओं ने कहा कि पूर्णमासी राम के निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। वे हमेशा दलितों ,शोषितों और वंचितों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे हैं। ईश्वर इनके परिवार को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे और अपने चरणों में स्थान प्रदान करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित