नयी दिल्ली , जून 18 -- दिल्ली पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के बेटे नरेश कुमार गुजराल के साथ हुए 7.68 करोड़ रुपये के ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, श्री गुजराल द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के बाद 16 जून को एक इलेक्ट्रॉनिक प्राथमिकी दर्ज की गयी। आरोपियों ने कथित तौर पर व्हाट्सऐप पर श्री गुजराल की तस्वीर का इस्तेमाल कर श्री गुजराल होने का दावा करते हुए उनके एक कर्मचारी से संपर्क किया।

जालसाज ने बैठक में होने का बहाना बनाते हुए कर्मचारी को निर्देश दिया कि वह एक तय बैंक खाते में तत्काल इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पैसे स्थानांतरित कर दे। इन निर्देशों का पालन करते हुए कर्मचारी ने पैसे भेज दिए, जिससे 7.68 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित