नयी दिल्ली , जुलाई 18 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने शनिवार को वर्ष 1967-69 के दौरान दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष रहे राजेश शर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां राजीव भवन में श्री शर्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके संगठनात्मक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में श्री शर्मा के पुत्र राहुल शर्मा सहित परिवार के सदस्य और मालवीय नगर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
श्री यादव ने कहा कि राजेश शर्मा दिल्ली के जमीनी राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों से जुड़े जननेता थे। उन्होंने 1972-77 और 1977-80 के दौरान दो बार दिल्ली मेट्रोपॉलिटन काउंसिल के सदस्य के रूप में भी सेवाएं दीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री किरण वालिया, डॉ. नरेन्द्र नाथ, डॉ. योगानन्द शास्त्री, अब्दुल रहमान सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित