नयी दिल्ली , अप्रैल 27 -- बंगलादेश में नयी सरकार के सत्तासीन होने के बाद भारत ने संबंधों को सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बंगलादेश में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया है।
विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने कहा है कि श्री त्रिवेदी के जल्द ही अपना कार्यभार संभालने की संभावना है।
श्री त्रिवेदी को बंगलादेश में भारतीय उच्यायुक्त प्रणय वर्मा की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बंगलादेश में शेख हसीना सरकार के अपदस्थ होने के बाद अंतरिम सरकार के शासन में भारत और बंगलादेश के संबंधों में काफी खटास आ गई थी।
बंगलादेश में आम चुनाव के बाद नई सरकार के गठन के बाद से दोनों देश संबंधों को फिर से पटरी पर लाने किस दिशा में काम कर रहे हैं। श्री त्रिवेदी की नियुक्ति को इसी कवायद के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित