चंडीगढ़ , अक्टूबर 25 -- पंजाब में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच फाजिल्का जिले के जलालाबाद से कांग्रेस के पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आवला रविवार को शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें अकाली दल की सदस्यता दिलाई। आवला का यह कदम ऐसे समय में सामने आया है, जब अकाली दल और भाजपा के बीच दोबारा गठबंधन की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं चल रही हैं।
आवला कुछ दिन पहले फिरोजपुर में पंजाब कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के टिकट वितरण संबंधी बयान से नाराज बताए जा रहे थे। वड़िंग ने एक परिवार के एक से अधिक सदस्यों को टिकट देने के मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कहा था, "दो टिकट, बाप का राज है?" इस बयान को आवला से जोड़कर देखा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित