पटना , अप्रैल 18 -- बिहार सरकार ने शनिवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव करते हुए उन्हें "जेड" श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।
गृह विभाग (विशेष शाखा) के संयुक्त सचिव नवीन चंद्र की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार सुरक्षा समीक्षा के आधार पर श्री सिन्हा की सुरक्षा पहले की "जेड-प्लस" श्रेणी से घटाकर "जेड" कर दी गई है।
पत्र में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निर्देश दिए गए हैं कि वह पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को भी "जेड" श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करें। निशांत कुमार को पहले किसी भी प्रकार की सुरक्षा प्राप्त नहीं थी।
इसी क्रम में, बिहार के पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को अब "वाई-प्लस" (एस्कॉर्ट सहित) श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी।
यह निर्णय बिहार पुलिस की विशेष शाखा मुख्यालय में आयोजित राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित