जयपुर , अक्टूबर 29 -- राजस्थान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजपाल चौधरी ने गुरुवार को सैकड़ों साथियों के साथ फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस वार रूम में इन लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री राजपाल चौधरी पूर्व में जयपुर के एनएसयूआई जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस अवसर पर श्री डोटासरा ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री चौधरी कि यह घर वापसी हुई है और पार्टी की मजबूती के लिए वह काम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित