रायपुर , सितंबर 30 -- छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुकीं पूर्व भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी शीतल शास्वत वर्मा को संविदा आधार पर विशेष सचिव नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किया गया था, जिसकी प्रति बुधवार को मिली।
आदेश के अनुसार, सुश्री वर्मा की नियुक्ति प्रमुख सचिव (असंवर्गीय) के रिक्त पद के विरुद्ध विशेष सचिव के रूप में की गई है। उनकी संविदा नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से पांच वर्ष अथवा पद की पूर्ति होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित