छपरा, अक्टूबर 08 -- बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के एकमा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण महाप्रबंधक उदय वोरणवकर ने किया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन निरीक्षण के दौरान द्वितीय प्रवेश द्वार पर रेल यात्री और स्थानीय लोगों को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना तैयार करने तथा रिडेवलपमेंट काम का निर्देश दिया। अमृत भारत योजना के तहत रेनोवेशन एवं सुंदरीकरण काम को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को पुनर्विकास काम को निर्धारित समय सीमा के अन्दर उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा और निर्धारित मानक के अनुसार पूरा करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण, प्रमुख मुख्य इंजीनियर, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, महानिरीक्षक-सह- प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित