अबुजा , जनवरी 31 -- नाइजीरिया के पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो में निर्माण मजदूरों के एक समूह पर बोको हरम के संदिग्ध आतंकवादी हमले में 25 लोगों के मारे जाने और अन्य के घायल होने की आशंका है। घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय मीडिया ने देश के उस हिस्से में सत्तारूढ़ ऑल प्रोग्रेसिव्स कांग्रेस पार्टी के एक नेता अलीऊ जैफादा के जानिब बताया कि गुरुवार को मैदुगुरी-डांबोआ सड़क पर वाजिर्को गांव में इस घटना के बाद लगभग एक दर्जन शवों को दफनाया गया।

सभी पीड़ित निर्माण मजदूर थे जो बोको हरम के पिछले हमलों में क्षतिग्रस्त हुए एक पुल की मरम्मत कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित