देहरादून , मार्च 12 -- पूर्वोत्तर छात्र संघ के छात्रों व पदाधिकारियों ने गुरुवार को देहरादून स्थित पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने जनपद का कार्यभार ग्रहण किये जाने पर एसएसपी को अपनी शुभकामनांए दी गई।
छात्रों ने देहरादून के विभिन्न शिक्षण,वाणिज्यिक संस्थानों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में डोबाल से विस्तृत चर्चा की, साथ ही अपनी संस्कृति को बढावा देने के उद्देश्य से समय-समय पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में पुलिस से सहयोग की अपेक्षा की।
एसएसपी ने मौजूद छात्र संगठन पदाधिकारियों को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया,और उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में हर सम्भव सहयोग प्रदान किये जाने का पूर्ण आवश्वासन दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दून पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए संकल्पबद्ध है,और सदैव उनके साथ खड़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित