मोतिहारी , अक्टूबर 15 -- िहार के पूर्वी चंपारण जिले के दरपा थाना क्षेत्र के बखतौरा गांव में गुरुवार सुबह किशोरी का शव फंदे से लटका मिला है।मृतका की पहचान प्रभुराय की पुत्री तारामती (16) के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुबह परिजनों ने तारामती को फंदे से लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सूत्रों ने बताया कि मामले में प्रारंभिक जांच की गई है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित