मोतिहारी , मार्च 29 -- िहार में पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि 20 मार्च को हीरापट्टी निवासी दीपक यादव की पुत्री अंशिका (04)अचानक घर के सामने से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। इसके बाद 22 मार्च को गांव के समीप एक खेत से बच्ची का शव बरामद किया गया।पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शिल्पी कुमारी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और घर के पीछे ले जाकर चाकू से उसकी हत्या कर दी। उसने हत्या के बाद शव को बाल्टी में छिपाकर छज्जे पर रख दिया और अगले दिन अंधेरे का फायदा उठाकर उसे खेत में फेंक दिया।

सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में आरोपी शिल्पी ने बताया कि उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। उसे शक था कि मृतका की मां उसके खिलाफ शिकायत करती है और उसके संबंधों में बाधा बन रही है। इसी गलतफहमी और बदले की भावना में उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े और मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित