मोतिहारी , अक्टूबर 03 -- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में अलग-अलग हादसों में एक असिस्टेंट प्रोफेसर समेत तीन युवकों की मौत हो गई।

इन हादसों में दो युवकों की जान सड़क दुर्घटनाओं में गई, जबकि एक की पुल से गिरने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनकट के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार विक्की (29) की मौत हो गई। वह चिरैया थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव निवासी सत्येंद्र त्रिपाठी का इकलौता पुत्र था। विक्की केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर का छात्र था और दो माह पूर्व ही बीपीएससी के माध्यम से असिस्टेंट व्याख्याता नियुक्त हुआ था।

परिजनों के अनुसार, विक्की शुक्रवार रात दोस्त की पार्टी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था।

मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

एक अन्य घटना में रघुनाथपुर बस स्टैंड के समीप बस की चपेट में आने से बाइक सवार उमेश कुमार की मौत हो गई। वह तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मठवा गांव निवासी नथुनी साह का पुत्र था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित