मोतिहारी , फरवरी 19 -- बिहार के पूर्वी चंपारण में भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुरक्षा एजेंसियों ने हरैया थानाक्षेत्र के भालुवाहा बॉर्डर के पास दो नेपाली नागरिकों को 5 किलो से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार ने बताया कि पुलिस को नेपाल से भारत में मादक पदार्थों की खेप लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी। गश्ती के दौरान भालुवाहा बॉर्डर पर नेपाल की ओर से आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, तो उनके पास से 5 किलो 48 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित