मोतिहारी , जून 08 -- पूर्वी चंपारण जिले में स्थित चंदनबारा दसवीं प्लस टू विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार झा का चयन बिहार सरकार की ओर से राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूरे बिहार के शिक्षकों के लिए "निपुण भारत मिशन और आधुनिक शिक्षण पद्धति" का माड्यूल बनाने के लिए किया गया है।

श्री झा जिला के एक मात्र शिक्षक हैं, जो इस टीम का हिस्सा होंगे। राज्य स्तरीय मॉड्यूल टीम का दायित्व शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए मॉड्यूल तैयार करना तथा आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने के उपाय विकसित करना है।

श्री झा वर्तमान में पटना में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं, जहां वे "निपुण भारत मिशन" एवं आधुनिक शिक्षण विधियों से संबंधित मॉड्यूल निर्माण में योगदान दे रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गतिविधि आधारित अधिगम, बच्चों की सीखने की क्षमता विकसित करने की तकनीक, फ्लैश कार्ड के उपयोग तथा समूह आधारित शिक्षण गतिविधियों पर विशेष बल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित