मोतिहारी , मार्च 16 -- बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में डंपर चालक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रीपुर चौक के समीप एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गुमटीनुमा दुकान में प्रवेश कर गया। इस घटना में डंपर चालक की मौत हो गयी।मृतक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बैरिया डीह निवासी मुना पासवान के रूप में की गई है। जिस समय डंपर दुकान में घुसा, उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित