मोतिहारी , मई 13 -- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला है।
मृतक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मानिकपुर सरेया निवासी 20 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है।
मनीष रघुनाथपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के मुताबिक वह पिछले चार-पांच साल से तुरकौलिया थाना क्षेत्र की एक युवती के संपर्क में था। हाल में युवती की शादी तय होने के बाद वह तनाव में रहने लगा था मंगलवार रात करीब 10 बजे मनीष ने पिता से फोन पर बात की। उसने खाना खाकर सोने की बात कही। इसके बाद परिवार से उसकी कोई बातचीत नहीं हुई।
रात करीब 2:30 बजे मनीष के दोस्त ने उसके छोटे भाई अभिषेक कुमार को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिवार मौके पर पहुंचा तो शव कमरे में रखा था।
मनीष के मोबाइल जांच से सामने आया कि रात 10:30 बजे मनीष की आखिरी बातचीत उसकी प्रेमिका से हुई थी। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। रात करीब 2 बजे युवती ने मनीष के दोस्त ऋषभ को फोन कर नंबर बंद होने की बात कही और कमरे पर जाकर देखने को कहा, जिसके बाद इस हादसे का पता चला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित