आजमगढ़ , अप्रैल 27 -- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पवित्र चारधाम की यात्रा पूरी कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए सोमवार की सुबह काल बनकर आई। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए एक हृदय विदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस के अनुसार तहबरपुर थाना क्षेत्र के ददरा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु कार से वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार आगे चल रहे ऑक्सीजन सिलेंडर लदे एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन के अगले हिस्से का नामोनिशान मिट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित