सुलतानपुर , अप्रैल 22 -- उत्तर-प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अरवलकीरी करवत के पास बनायी गयी 3.5 किलोमीटर लम्बी हवाई पट्टी पर आज वायुसेना के विमानों ने इमरजेंसी लैडिंग का अभ्यास किया गया, जिसमें वायुसेना के विमान लैण्ड/टच डाउन किये। इमरजेंसी लैडिंग में वायुसेना के लड़ाकू विमान- सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर, परिवहन विमान, सी-295, एएन-32, हेलीकॉप्टर एमआई-17 वी5 जैसे विमान शामिल हुए। इस प्रदर्शन से उपस्थित जन समुदाय देखकर रोमांचित हो उठा।
इस पूरे इमरजेंसी लैडिंग को वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संचालित किया गया। इमरजेंसी लैडिंग को प्रयागराज से कमांड किया गया।इमरजेंसी लैडिंग के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उ0प्र0 सरकार ओम प्रकाश राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विधायक सदर (जयसिंहपुर) राज प्रसाद उपाध्याय, विधायक कादीपुर राजेश गौतम, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, विधायक सुलतानपुर प्रतिनिधि पुलकित सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कूरेभार स्थित अरवल कीरी करवत में बनी एयर स्ट्रिप पर आज 2 घंटे से अधिक फाइटर विमानों द्वारा इमरजेंसी लैंडिंग का अभ्यास किया गया। 3.5 किमी की एयर स्ट्रिप पर फाइटर प्लेन सुखोई और मिराज ने टच एंड गो का अभ्यास किया। इस कार्यक्रम के मद्देनजर 12 किमी मार्ग बंद कर रूट डायवर्जन किया गया था। इससे पहले भी यहां कई बार ऐसे अभ्यास हो चुके हैं। एयरस्ट्रिप पर सुखोई व मिराज जैसे जंगी जहाजों ने लैंडिग/टच डाउन का प्रदर्शन किया। इस दौरान फाइटर जेट्स द्वारा 'टच एंड गो' ड्रिल किया गया, वहीं एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर से स्पेशल फोर्सेस द्वारा अभ्यास किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित