पूर्णिया , अक्टूबर 22 -- बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दमका चौक के समीप नहर के पास से 309 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित