पूर्णिया , अक्टूबर 29 -- बिहार के पूर्णिया जिले में गुरुवार की शाम कप्तान पुल के पास एक फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर सोरा नदी में गिर गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलाबबाग की ओर से आ रही गाड़ी कप्तान पुल पर नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर तोड़ते हुए नदी में जा गिरी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी में कई लोगों के सवार होने की आशंका है। हालांकि, गाड़ी में सवार लोगों की संख्या, उनकी स्थिति और हादसे में किसी की मौत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित