पूर्णिया, अप्रैल 12 -- बिहार में पूर्णिया जिले के जानकीनागर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 1.224 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रवीण ने रविवार को बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर बंगाल से जानकीनगर के रास्ते भारी मात्रा में स्मैक की बड़ी खेप लेकर जाने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर इटहरी मोड के पास समीप वाहनों की जांच शुरू की गई।इस दौरान एक स्कार्पियो को रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान स्कार्पियो से 1.224 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। बरामद स्मैक की कीमत करीब 50 लख रुपए है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में दो तस्करों को गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्रनिवासी निरंजन कुमार यादव उर्फ़ बंटी और मधेपुरा जिले के कुमारखण्ड थाना क्षेत्र निवासी रणधीर कुमार बब्लू के रूप में की गई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित