पूर्णिया , मार्च 25 -- बिहार में पूर्णिया जिले के मंजरा स्थित माँ कामाख्या मंदिर परिसर में बुधवार को मां कामाख्या राजकीय महोत्सव 2026 का उद्घाटन मंत्री लेशी सिंह ने किया।
इस अवसर पर मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान राज्य के सभी जिलों में पर्यटन स्थलों के विकास का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि मां कामाख्या मंदिर की प्रसिद्धि को देखते हुए इसे राजकीय महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया, जिसे तुरंत प्रभाव से लागू किया गया। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि आज देशभर के कलाकार इस महोत्सव में भाग लेने के लिए उत्साहित रहते हैं और यह आयोजन भव्य रूप ले चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित