पूर्णियाँ , अगस्त 11 -- पूर्णिया जिले की पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है करते हुए दो नाबालिग लडकियों को बरामद किया है।
पुलिस ने संस्था ट्रिनिटी से मिली सूचना के आधार पर सहायक खजांची थाना अंतर्गत रजनी चौक के पास किराए के मकान से दो नाबालिक लड़कियों को बरामद किया, जिन्हें बहला-फुसलाकर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है।
पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष दल का गठन किया। इस दल का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक शिवानी श्रेष्ठा, विशेष अपराध/महिला अपराध अनुसंधान विभाग ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित