चम्पावत , जून 22 -- उत्तराखंड में चम्पावत जिले के पूर्णागिरि तहसील के अंतर्गत बूम रेंज में सोमवार को दो युवकों के शारदा नदी में डूबने की खबर है। दोनों लापता बताये जा रहे हैं।

चंपावत के जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शारदा नदी के बूम रेंज क्षेत्र में दो युवकों की डूबने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), दमकल सेवा , पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया।

लापता युवकों की पहचान नैतिक सक्सेना (18) निवासी टनकपुर तथा तरुण सक्सेना (20) निवासी वार्ड नंबर-3, टनकपुर के रूप में हुई है। दोनों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित