जयपुर , फरवरी 15 -- राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से केंद्र सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के फिट इंडिया अभियान के तहत चलाए जा रहे संडे ऑन साइकिल अभियान में जयपुर में युवाओं के साथ साइकिल चलाकर फिट इंडिया अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
डा पूनियां ने रविवार को यहां राजस्थान विश्वविद्यालय के कैंपस में इस अभियान के तहत साइकिल चलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री मोदी स्वस्थ भारत और समृद्ध भारत के लिये संकल्पित हैं, जिसको लेकर वह योजनाओं के माध्यम से खेल खिलाड़ियों की आधुनिक सुविधाओं एवं आमजन के सुरक्षित स्वास्थ्य को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि, योग, प्राणायाम, रनिंग, साइकिलिंग, स्पोर्ट्स से ना केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि हमें मनोबल बढ़ाने एवं आगे बढाने का भी कार्य करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित